भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। सेंसेक्स तीन दिन में 2000 अंक से ज्यादा लुढ़क चुका है, जबकि निफ्टी 550 अंक गिरकर 24,646.60 के स्तर तक पहुंच गया।
नवी मुंबई के बेलापुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे एक महिला, जो अपनी कार में बेलापुर से उल्वे की ओर जा रही थी, गूगल मैप के निर्देशों पर चलते हुए सीधे खाड़ी में जा गिरी।
गाजियाबाद की एक पॉश कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) ने एक लग्जरी कोठी पर छापा मारकर वहां चल रहे एक फर्जी दूतावास का खुलासा किया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पिछले छह महीनों से 161 पुलिसकर्मी लापता हैं। इनमें कई ऐसे हैं जो कुंभ मेले की ड्यूटी के बाद से लौटे ही नहीं।
तमिलनाडु से सामने आया एक दर्दनाक हादसा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला पेट्रोल पंप की सफाई कर रही थी, तभी एक Hyundai Creta कार ने अचानक उसे रौंद दिया। यह मंजर इतना भयावह है कि देखने वालों की रूह कांप
मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए 2006 के सीरियल ब्लास्ट केस में बड़ा मोड़ आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सबूतों की कमी के आधार पर 12 आरोपियों को 19 साल बाद बरी कर दिया है। इस फैसले ने देश की न्यायिक प्रक्रिया और राजनीतिक तंत्र में कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में सोमवार को हुए भीषण विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में बांग्लादेश एयरफोर्स के ट्रेनिंग फाइटर ज
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वामपंथी आंदोलन के स्तंभ वी.एस. अच्युतानंदन का सोमवार को निधन हो गया। वे 101 वर्ष के थे। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा जोरों पर है और देशभर से शिवभक्त इसमें भाग ले रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के देहरादून से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच आज (20 जुलाई) को होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब नहीं खेला जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बस क्षतिग्रस्त हालत में पाई गई और आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। हालात संभालते हुए पुलिस ने भीड़ को हटाया और बस को वहां से हटवाया।
मुंबई से आई एक दुखद खबर ने टेलीविज़न और फिल्म जगत को शोक में डाल दिया है। अभिनेता-निर्देशक धीरज कुमार का मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 80 वर्षीय धीरज कुमार बीते कुछ दिनों से निमोनिया के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे।